करनाल जिले के सेवानिवृत हुए अधिकारियों के सम्मान के लिए, पंचायत भवन करनाल में कार्यक्रम का आयोजन

करनाल जिले के सेवानिवृत हुए अधिकारियों के सम्मान के लिए, पंचायत भवन करनाल में कार्यक्रम का आयोजन

आज अखिल भारतीय रोड़ एम्प्लॉय एसोसिएशन के तत्वाधान में क्षत्रिय रोड़ बिरादरी के पिछले एक साल में करनाल जिले के सेवानिवृत हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए, पंचायत भवन करनाल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन विधायक हरविंदर कल्याण की अध्यक्षता में हुआ।विधायक जी ने इस बिरादरी के कर्मचारियों और अधिकारियों पर आखॅ बन्द करके विश्वास जताने की बात कही।जिसमे मुख्य अतिथि माननीय सांसद संजय भाटिया जी ने कार्यक्रम में एसोसिएशन के कार्यों की सराहना की व एसोसिएशन की गतिविधियां के सहयोग हेतु 11लाख रूपये का अनुदान देने की घोषणा की ।अतिथियो का स्वागत जिला करनाल प्रधान राम निवास चोपड़ा ने किया। मंच संचालन श्री बलवन्त सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि वाइस चांसलर MHU डॉ समर सिंह ने पर्यावरण को बेहतर बनाने पर बल दिया। डॉ आदित्य ने स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। डॉ ज्ञानी देवी ने महिला अम्पावरमैट पर विचार रखे। HCS हरित चोधरी ने बच्चों को कोचिंग ओर गाइडेंस देने का भरोसा किया। श्री सूरजभान राष्ट्रीय प्रधान ने सभी का वोट आफ थैंकस् किया ।
सभी सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की गई।
सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी गरिमापूर्ण उपस्तिथि दर्ज की। सभी सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि वह अपने क्षत्रिय रोड़ समाज के लिए हमेशा तत्पर रहकर, सामाजिक कार्यों में अपना निरंतर बहुमूल्य योगदान देते रहेंगे। मुख्य रूप से श्री रमेश मैहला, सुलतान सिंह, राज सिंह, वेद प्रकाश, दलीप सिंह, सुभाष चन्द, सतबीर सिंह, गुरध्यान सिंह, पाला राम, हवा सिंह, जसमेर सिंह, सुल्तान सिंह, प्रवीन कुमार, सुल्तान सिंह, महेंद्र सिंह डाबर, धर्मपाल, राज सिंह, सुभाष चन्द, सुल्तान सिंह मैहला, याद राम, राम पाल, जिले सिंह, वेद प्रकाश, कदम सिंह, मुकेश मैहला, महावीर, डा. रमेश कुमार इत्यादि अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।धर्मेन्द्र शाहपुर ,जगमाल सिंह ईश्वर सिंह सुरजीत सिंह व सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।