रोड एमपलाईज एसोसिएशन का परिचय

रोड एमपलाईज एसोसिएशन का परिचय

इंसान आज कल इस कदर सवेदनहीन व मशीनी हो गया है कि उसे केवल अपनी चिंता रहती है l अन्य सामाजिक कार्यो से मानो उसका कोई सरोकार नही रहा है, मगर कुछ हस्तियां मानो दुसरो के लिए पैदा होती है, जो खुद को दुसरो के हितों के लिए तपस की भटठी में झोक देते है l इसी सत्य को उजागर किया है रोड़ समाज के उन महानुभावों ने, जिन्होंने दुसरो की भलाई के लिए 29.12.1985 को रोड़ धर्मशाला करनाल में एक बैठक बुलाई, जिसका उदेश्य था “रोड़ समाज के हित में अनूठा कम करना” l इसी सन्दर्भ में उन्होंने पुन: 23.3.1986 को बैठक करके सर्व-सम्मति से कमेटी का गठन किया l इस मुहीम के पुरोधा व संयोजक थे – डॉ० राम स्वरूप चौहान, डॉ० महेन्दर कुमार चौधरी, डॉ० बलबीर चौधरी, डॉ० सत्यपाल, डॉ० सुरेंदर वर्मा, ओम प्रकाश, परमल सिंह, डॉ० पी० गीड़, बाबु राम इत्यादि l

इन बुद्धिजीवियों ने चिन्तन किया कि क्यो न रोड़ समाज के कर्मचारियों को संगठित किया जाए और समाज की भलाई के लिए कोई कार्य किया जाए l इस मुहीम को असली जामा पहनाने के लिए चौ० धर्मवीर सिंह हुड्डा जी को कर्मचारी संगठन का संविधान बनाने का कार्य सोंपा गया l उनकी बदौलत 29.12.1985 को ‘रोड़ एम्प्लाइज एसोसिएशन’ का नामकरण हो गया l इसके बाद 23.3.1986 को संविधान के अनुरूप एसोसिएशनके सदस्यों को चुना गया l इसमें  डॉ० राम स्वरूप चौहान को प्रधान व डॉ० महेन्दर कुमार चौधरी को महासचिव बनाया गया l  12 वर्षों (6 टर्म) तक  डॉ० राम स्वरूप चौहान इस पद पर रहे और 06.09.1998 से 20.06.2010 तक (6 टर्म) डॉ० एम. के. चौधरी ने इस पद पर कार्य किया l 21.06.2010 से 09.08.2015 तक डॉ० ऋषि पाल मथाना ने (2 टर्म) रोड़ एम्प्लाइज एसोसिएशन का नेतृत्व किया l पहले कार्यकाल मे 20 जून 2012 तक XEN मुकेश चौहान ने सचिव के रूप में कार्य किया, दूसरी टर्म 20 जून 2012 से  09.08.2015 तक  XEN जीत सिंह जी ने सचिव का कार्य किया डॉ० ऋषि पाल के कार्यकाल में आजीवन सदस्यों की संख्या बढ़कर लगभग 1600 का आंकड़े पर पहुँची व 2 मिलन समारोह 2012 कुरुक्षेत्र व 2013 करनाल में हुआ और लगभग 4500 कर्मचारियों की डायरेक्टरी का प्रकाशन भी किया गया l 09.08.2015 से प्रधान XEN राजेश चोपड़ा एक टर्म प्रधान व श्री सुमेर सिंह सचिव रहे इन्होंने 2016 में बच्चों की कैरियर काउंसलिंग के दो प्रोग्राम कुरुक्षेत्र व करनाल में किए l 24.04.2021 को वर्तमान श्री सूरज भान प्रधान व सचिव श्री विनोद चौहान ने कार्यभार सम्भाला l इस कार्यकारिणी द्वारा समय मांग अनुरूप भविष्य के सभी महत्वपूर्ण कार्यो को अमलीजामा पहनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की शपथ ली l