चौधरी श्री रणधीर सिंह गोलन जी का जन्म 5 दिसम्बर 1964 को हुआ।
धर्मपत्नी श्री मती अनिता गोलन
पुत्र अमीत गोलन एवं अमन गोलन
भाई स्वर्गीय अनिल गोलन
उनका जन्म एक साधारण किसान परिवार में हुआ क्योंकि एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार रहा शुरू से ही रणधीर गोलन को बाल्यकाल से ही राजनीतिक मे रुचि रही। परन्तु परिस्थितियों से जूझना भी बहुत पड़ा।उनके पिता का देहन्त उन्के नोवी कक्षा मे पढ़ते हुए हो गया था। उसके बाद खेती और साथ में पढ़ाई दोनों चीजें एक साथ करते रहें वैसे तो परिवार मे सबसे छोटे थे लेकिन सारी जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी।11वी कक्षा में C R का चुनाव लड़ा तथा 1 वोट से जीत के बाद कॉलेज मे उप प्रधान ओर बाद मे प्रधान रहे इसके बाद स्नातकोत्तर की पढ़ाई कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से करते हुए सक्रिय राजनीति में बड़े भाई अनिल गोलन के आशीर्वाद से कूद पड़े और सोसायटी के चुनाव,लैंड मॉर्गेज बैंक के चुनाव में भी डायरेक्टर पद के लिए चुनाव जीते 1991 में नगर पार्षद का चुनाव नगर पालिका से लड़ा एक तरफा मतों से जीते 1991 से 2000 तक लगातार पार्षद रहे फिर अपना जीवन 1993 में भारतीय जनता पार्टी को समर्पित किया 1993 में भारतीय जनता पार्टी को पेहवा मे माननिय लाल कृष्ण अडवानी की अध्यक्षता मे पार्टि ज्वाइन करके तन मन धन से पार्टी की सेवा की ओर लगभग 30 साल पार्टी में रहे
सन 2000 में विधायक का चुनाव लड़ा भारतीय जनता पार्टी और इनेलो के गठबन्धन मे 8200 मत प्राप्त किए सन 2005 में दोबारा पार्टी ने मौका दिया उस समय लगभग 18,000
फिर पार्टी के आदेशनुसर 2009 का चुनाव नहीं लड़े
उसके बाद 2014 के चुनाव में पार्टी ने मौका दिया और चुनाव मे 34000 मत प्राप्त किये और 2019 में इस बार पार्टी ने फ़िर से टिकट काट दिया इस बार टिकट कटने के बाद हमारे प्रिय नेता ने आजाद उम्मद्वार के तौर पर चुनाव लड़े और 42000 मत प्राप्त करके 13000 वोटों से जीत प्राप्त की और विधायक चुनकर के आए गोलन जी को शुरू से ही समाज सेवा का शौक है अपनी तरफ से शुरू से ही समाज सेवा करते आए हैं इसी सेवाभाव ओर जनता के प्रेम के कारण ही आज एक दमदार नेतृत्व के रूप में जाने जाते हैं दबंग छवि के नेता भी हम कह सकते हैं
हमारे नेताजी में हैं इन पदों पर निर्वाचित रहे
सोसाइटी के डायरेक्टर पद पर 1989 में
लैंड मॉर्गेज बैंक मे डायरेक्टर के पद पर निर्वाचित हुए इस दौरान किसानों के लिए बहुत अहम फैसले लिए लोन दिलवाने का काम किया 1991 से 2000 तक नगर पालिका मे पार्षद रहे
1993 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने के बाद सन 2000 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन 2000 बाद भारतीय जनता पार्टी में युवा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे 2006 में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष 2006-2009
भारतीय जनता पार्टी के
2009 से 19 तक लगातार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे
अब आजद विधायक बन कर हल्के की जनता की सेवा में समर्पित है और पूरी लगन से पूरी मेहनत से हल्के की सेवा कर रहे हैं शुरू से ही
परिवार का पालन पोषण के साथ साथ पढ़ाई के लिये भी संघर्षरत रहे
किसान के रूप में बहुत अच्छी खेती की
उसके बाद बिजनेस में भी अपने हाथ आजमाए आढत की दुकान की ओर फ़िर भट्ठा भी लगाया।
इस प्रकार राजनीति ओर परिवार मे समनज्स्य बनाते हुए ।
चेयरमैन टूरिसम निगम,हरियाणा सरकार के रुप मे कार्य किया
अब सरकार ने पशुधन के चेयरमैन की जिम्मेवारी चौधरी साहब को हरियाणा सरकार द्वारा दी गई है